रचनात्मक कार्यों से बच्चों में होता है सामाजिक विकास-गुड़िया शर्मा


रिपोर्टर-अखिलेश तिवारी "डॉली"
विद्यालयों में दीपोत्सव, रंगोत्सव, सरस्वती पूजन जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।उक्त बातें क्षेत्र में संचालित राम मिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कालेज बल्दीराय में दीपोत्सव कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय प्रबंधक श्रीमती गुडिया शर्मा ने कही।इस मौके पर रूप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारह व बारह की रंगोली संयुक्त रूप से प्रथम,कक्षाएं नौ की द्वितीय व कक्षा दस तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लक्ष्मी रूप सज्जा में कक्षा आठ प्रथम,बारह द्वितीय व ग्यारह तृतीय स्थान पर रहे।इस मौके पर रंजीत सिंह,कवियत्री अखिलेश तिवारी डाली,राम राज शर्मा,मथुरा प्रसाद यादव,आनन्द अग्रहरि,ओम प्रकाश तिवारी,रिजवान अहमद,राम देव,ममता,नेहा यादव,सरोज यादव,जानकी,
अर्चना मिश्रा, अनीता, जानकी देवी,हरि ओम साहू सहित कई  अभिभावक व सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा