सुधा सिंह महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष,सुमन सिंह जिला उपाध्यक्ष और जितेंद्र सिंह निर्वाचित हुए जिला उपाध्यक्ष

रिपोर्टर-सुधा सिंह
सुल्तानपुर-अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक श्री सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ बैठक में मुख्य रूप से संगठन को विस्तार देने पर चर्चा हुई , रिक्त पड़े जनपदीय पदाधिकारियों के चयन एवं नव गठित ब्लाक/ तहसील की कार्यकारिणी से परिचय कराया गया बैठक में सर्व सम्मति से श्री मती सुधा सिंह महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष , श्री मती सुमन सिंह जिला उपाध्यक्ष और जितेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष , नितिन सिंह नगर उपाध्यक्ष,रणजीत सिंह  जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष एवं अशोक सिंह को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आर पी सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में ब्लाक कार्य कारिणी का गठन जल्द से जल्द सम्पन्न किया जाय  श्री सुधीर सिंह ने कहा कि अगर हम अपने समाज की एक जुटता को बनाये नही रखेंगे तो हम अपना अस्तित्व खो देंगे श्री संदीप सिंह जी ने कहा कि हम समाज को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करे हमारे समाज मे भी बहुसंख्य में गरीब परिवार है। श्री पी एन सिंह ने कहा कि हम सभी को समाज हित और राष्ट्र कल्याण के लिए आगे आकर काम करना चाहिए डॉ अरविंद सिंह जिला मंत्री म0 शि0 स0 ने कहा कि आज कल्याणकारी योजनाओं को गति देने की आवश्यकता है।
 बैठक में श्री मनोज सिंह को दूबेपुर का प्रभारी श्री प्रवीण सिंह को भदैया ब्लाक श्री भानु प्रकाश सिंह को कुड़वार ब्लाक श्री दुर्गेश सिंह को बल्दीराय का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया इस अवसर पर श्री मती सुधा सिंह, श्री मती सुमन सिंह, श्री सुधीर सिंह , संजय सिंह ,सर्वेश सिंह , दिनेश प्रताप सिंह, मनोज सिंह , सुनील सिंह , कुंवर साहब सिंह, केशरी प्रताप सिंह, सरदार सिंह , जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, कपिल देव सिंह पलक धारी सिंह , कौशलेंद्र प्रताप सिंह , अजय विक्रम सिंह, दिलीप सिंह, दुर्गेश सिंह , अभिषेक सिंह , रंजीत सिंह , अरुण सिंह सर्वेश कुमार सिंह , हौसिला प्रसाद सिंह , आशीष सिंह, केसरी प्रताप सिंह प्रवीण सिंह, अनुज प्रताप सिंह, सतीश सिंह, पवन सिंह अरुण सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा