अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विराट किसान मेले में महिलाओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट-इम्तियाज खान
सुलतानपर-तहसील बल्दीराय क्षेत्र के दाता करीम शाह धूनी मेला में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बल्दीराय विकासखंड के दाता करीम शाह बाबा धूनी मेले के प्रांगण में मेले में दो दिवसीय परंपरागत विराट किसान मेले का हुआ समापन।
कृषक मेले के द्वितीय दिन उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ एसके वर्मा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है।
महिलाएं का खेती किसानी के साथ सामाजिक आर्थिक राजनीतिक क्षेत्र में सशक्तिकरण होना चाहिए इस पर सरकार भी ध्यान दे रही है इसका सशक्त माध्यम है महिला समूह इसके माध्यम से महिलाओं की उन्नत की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए।
 इस पर आज उपस्थित पुरुष किसान भाई सभी संकल्प लें कि महिलाओं को खेती किसानी के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। 
 जिला उपकृषिनिदेशक शैलेंद्र शाही ने कहा कि मेले में अनेकों प्रकार के स्टाल लगाये गये है।
कवयित्री अखिलेश तिवारी
"डॉली" ने महिलाओं को कविता के माध्यम से जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 ज्यादातर स्टाल महिला समूह का है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है। मेले मे महिला समूह ने अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। 
प्रगतिशील कृषक जमील अहमद एवं सुहेल आलम के साथ वैष्णवी स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह का स्टाल कृषक मेले में  आकर्षक का केंद्र रहा है। किसानों के मनोरंजन के लिए लोकगीत एवं जादू कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया ‌इस मौके पर जेपी श्रीवास्तव जनपद सलाहकार यन यफ एस एम -रमेश चंद यादव जिला तकनीकी सहायक एवं बल्दीराय सहायक विकास कृषि अधिकारी रवि मौर्य गोदाम प्रभारी अशोक वर्मा बीटीएम राम अकबाल वर्मा संदीप पाठक सतगुरु भारती दिनेश चंद्र दिनेश प्रसाद वर्मा नरेंद्र यादव,ममता मिश्रा, सरोजनी तिवारी, रिंकी भारती अखिल तिवारी डाली , संजू, सेवानिवृत्त नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी रामबरन वर्मा धूनी मेला के प्रबंधक राकेश जोशी तथा सहयोगी कृषक राम शुभावन सुरेश यादव हजारों ग्रामीण के साथ महिला कृषक मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा