त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में भाजपाइयों ने सभा कर प्रत्यासी को जिताने की अपील की
रिपोर्ट-इम्तियाज खान
सुलतानपर-इसौली विधानसभा के मण्डल बल्दीराय के जिला पंचायत वार्ड संख्या 25 के सिंघनी ग्रामसभा में भाजपाइयों ने ग्राम चौपाल के माध्यम से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आम जनमानस से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया| कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की लोकप्रिय एवं जनकल्याण कारी योजनाओं को गिनाया और उनका बखान किया| मण्डल प्रभारी राम नरायन उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से गांवों में भी सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील करते हुए आगामी 16 मार्च को सुबह 11 बजे कुड़वार बाजार के रामलीला मैदान में चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री दिलीप सिंह ने किया | इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे, विजय यादव, कर्म जीत यादव, प्रवीण सरोज, मधुसूदन दूबे, माखनलाल जायसवाल, वृजेश अग्रहरि, रामकरन यादव, अभिषेक अग्रहरि, कन्हैया मोदनवाल, संजय शर्मा, धीरेन्द्र कौशल, कंसराज जायसवाल, असगर अली, चन्द्र भूषण तिवारी,रंगेश्वर अग्रहरि, अमृतलाल, विनोद अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment