अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुधा सिंह का विभिन्न कार्यक्रमों में हुआ सम्मान
रिपोर्ट-इम्तियाज खान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुधा सिंह का विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान किया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समाज सेविका के सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है।
गौरतलब हो कि वरिष्ठ पत्रकार सुधा सिंह पत्रकारिता क्षेत्र में भी अपना योगदान देती रहती हैं। समाज के विभिन्न पहलुओं को बड़े ही जोरदार तरीके से पत्रकारिता के माध्यम से उठाती हैं। यही नहीं उनके स्तर से चलाए जा रहे सुधा फाउंडेशन के जरिए भी समाज के लोगों को जागरूक करती रहती हैं। करीब-करीब जिले के हर कार्यक्रमों के साथ इर्द-गिर्द के अन्य जनपदों में भी सामाजिक सहभागिता सुधा सिंह निभती हैं। इनके इसी कार्यों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद सुल्तानपुर में रामनरेश त्रिपाठी सभागार में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ।
उसी क्रम में परंपरागत किसान मेला दाता करीम शाह धूनी में बल्दीराय में कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार शाही ने भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समाज सेविका के सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
Comments
Post a Comment