दिव्यांग जन कैम्प का आयोजन कर गन्ना मंत्री ने दिव्यांगों में बांटा उपकरण

रिपोर्ट-सुधा सिंह/इम्तियाज खान
   सुल्तानपुर-विकासखंड बल्दीराय अंतर्गत ग्राम सभा हलियापुर स्थित सुंदरा देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान परिसर में हलियापुर प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह उर्फ गब्बर की अध्यक्षता में दिव्यांग विभाग सुल्तानपुर के द्वारा मुख्य अतिथि जगदीशपुर विधायक गन्ना मंत्री सुरेश पासी के
 हाथों 80 दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया गया जिसमें 10 कान की मशीन, 10 स्मार्ट कैन इलेक्ट्रॉनिक 10 छड़ी ,10 व्हीलचेयर, 50 ट्राई साइकिल का वितरण किया गया जिसमें दिव्यांगजन विभाग की सहयोगी संस्था सुधा फाउंडेशन धनपतगंज ने अहम भूमिका निभायी।
      इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बल्दीराय रज्जब अली,ए० डी०ओ० समाज कल्याण हरिवंश सिंह,रवींद्र प्रताप सिंह,सुधा सिंह,अभय प्रताप सिंह (गब्बर),कृष्ण कुमार यादव,नरेंद्र सिंह ,दिव्यांगजन विभागीय कर्मचारी रामकेवल वर्मा ,हनुमान सिंह देहली बाजार सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं