गोमती आरती के गायक दीनबंधु सिंह को उपमुख्यमंत्री डा० दिनेश शर्मा द्वारा किया गया सम्मानित

रिपोर्ट-सुधा सिंह/इम्तियाज खान
लखनऊ-ममता चैरिटेबल  ट्रस्ट के अध्यक्ष माननीय राजीव मिश्रा की ओर से आदि गंगा माँ गोमती के अनन्य सेवक गोमती आरती और गोमती चालीसा को स्वर देने वाले प्रख्यात लोक गायक दीन बंधु सिंह जी व स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ के सैनिकों को सम्मानित किया गया जिसमें अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया ! कार्यक्रम की शुरुआत आदि गंगा माँ गोमती की आरती से हुई कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री डॉदिनेशशर्मा जी, माननीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह जी,  विधायक श्री नीरज बोरा जी, एवं क्षेत्रीय पार्षद रेखा रोशनी जी, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल जी मंडल अध्यक्ष ब अतुल अग्रवाल जी और स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक माननीय  रणजीत सिंह जी, राजीव तिवारी संकल्प शर्मा विष्णु तिवारी सपना तिवारी फौजी कृपाशंकर राजेश जोशी अनुप्रिया खरवार एवं हजारों गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे....

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर