साई नाथ मंदिर पर भजन गायक दीन बंधु सिंह से बिखेरी छठा, सुनकर मुग्ध हुए दर्शक व भक्त
रिपोर्ट--इम्तियाज खान/सुधा सिंह
सुल्तानपुर-नव वर्ष की पूर्व संध्या पर साई मन्दिर गभडिया पर साईं संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई भजन संध्या की शुरूआत मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अवधेश तिवारी रोहित जी द्वारा साईं बाबा की आरती उतारकर किया गया आरती के उपरांत दीन बन्धु द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत किया गया भजन गायक दीनबंधु सिंह ने जब साईं भजन हे साईं नाथ हम सब तुम्हारे सहारे भजन गाया तो सभी भक्त भावविभोर होकर रो पड़े सभी की आंखें छलक उठी इस करोना काल में जिन कठिनाइयों का सामना सभी को करना पड़ा उससे उबरने के लिए सभी ने भगवान से प्रार्थना किया इस कार्यक्रम के आयोजक स्पेक्टर आलोक कुमार सिंह सपरिवार मौजूद रहे आलोक जी के विशेष आग्रह पर भजन गायक दीनबंधु सिंह ने अवसान माता की आरती गाई अवसान माता की आरती सुनकर सभी माताएं बहने झूम उठी और आरती को गा गा कर झूमने लगी, कार्यक्रम में गायिका हिना श्रीवास्तव ने साईं भजन मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए भजन गाकर सबको भावविभोर कर दिया, हनुमानजी के भजन से गायक दीनबंधु सिंह ने नये वर्ष की शुरुआत किया और कार्यक्रम के समापन पर एक बार पुनः साई नाथ महाराज की आरती उतारी गई और भक्तों को प्रसाद वितरण पंडित अवधेश तिवारी जी द्वारा किया गया भजन संध्या में अपना विशेष योगदान ऑर्गन पर सुनील चौधरी ढोलक पर विनय चौधरी और पैड पर अभिषेक मिश्रा जी ने संगत किया इस कार्यक्रम में
पुनीत जयसवाल राजेंद्र जयसवाल पवन श्रीवास्तव सत्यम विश्वकर्मा अमित सिंह टोनी जेपी सिंह जी योगेंद्र कुमार मिश्रा जी प्रशांत सिंह जी दीना जी युवराज तिवारी अनिल द्विवेदी सूर्यभान वर्मा मौजूद रहे।।
Comments
Post a Comment