ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,आवश्यकता है तो केवल खिलाड़ियों को निखारने की-----यशभद्र सिंह, मोनू

रिपोर्ट-सुधा सिंह
सुल्तानपुर-विकास खंड धनपतगंज ककरहवा के मैदान में आयोजित बीके सिंह स्मारक पांच दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान जिला पंचायत सदस्य यश भद्र सिंह मोनू ने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है
आवश्यकता है तो केवल खिलाड़ियों को निखारने कही ।
 उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों के पर्याप्त अवसर हैं सही प्रशिक्षण देकर  बच्चों का खेल निखारा जा सकता है।
क्रिकेट इस समय भारत ही नहीं विश्व में खेला जाने वाला एक प्रमुख खेल है जिसको युवा वर्ग के साथ अन्य वर्ग के लोगों भी पसंद करते हैं उद्घाटन के दौरान दो प्रमुख टीमों कटकाऔर भैरोपुर के बीच उद्घाटन मैच खेला गया।
 इस मौके पर संदीप सिंह हैंडल गुड्डू मैनेजर जोगिंदर सिंह डॉ बलराम सिंह बबलू सिंह काका के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर