कायाकल्प योजना के तहत हुई बैठक

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुल्तानपुर-बल्दीराय खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं ए डी ओ पंचायत की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 14 पैरामीटर विद्यालयों के संतृप्तीकरण के लिए राज्य वित्त आयोग से कार्य कराए जाने के संबंध में बैठक खण्ड विकास अधिकारी सभागार हुई।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सरताज अहमद ने अवगत कराया कि शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों के ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 8 निर्धारित पैरामीटर का कार्य ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग से कराया जाए | जो विद्यालय अभी तक 8 पैरामीटर पूर्ण नहीं हो पाए हैं उन विद्यालयों को जल्द से जल्द संतृप्त कर लिए जाएँ | कितना कार्य हुआ है और कितना शेष है, उसी के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य पूर्ण कराएं जाएं । साप्ताहिक बैठक में इसकी समीक्षा भी कराई जाए जो कार्य बेसिक शिक्षा विभाग करा रहा है, उन विद्यालयों की सूचना खंड विकास अधिकारी को दे दी गई हैं ताकि डुप्लीकेसी न हो । साथ ही साथ ग्राम प्रधान, शिक्षकों,सचिव तथा संबंधित ग्राम के ग्राम विकास अधिकारी कर्मचारियों से वाररूम के माध्यम से फीडबैक अवश्य लिया जाए।  कायाकल्प के बिंदुओं में विद्युत,रैंप,रेलिंग,रंगाई पुताई, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, बालक बालिका स्वच्छ शौचालय एवं मूत्रालय, दिव्यांग शौचालय, हैंड वाशिंग, रसोईघर एंव कक्षा कक्ष की फर्श टाइलीकरण आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी कायाकल्प के अतिरिक्त चिन्हित विद्यालयों में किचेन गार्डेन बनाने हेतु ग्राम प्रधानों से आपेक्षित सहयोग की बात कही गयी।
 इस मौके पर ए डी ओ पंचायत अरविंद सिंह कायाकल्प कन्ट्रोल रुम प्रभारी संदीप पाण्डेय, मो० शमीम खान, ग्राम पंचायत अधिकारी रामतेज वर्मा,रवि,रामू चौहान आर सी यादव,रोहित चन्द्रा,महेश कुमार तिवारी , शिवराम,राहुल यादव, राम चरित यादव,ग्राम पंचायत के प्रधान राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विजय कुमार , इरफान,वेद प्रकाश,मो० असलम,सत्यदेव,प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं