जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान पीड़ितो की सुनी समस्याएं और संबंधित को निस्तारण का दिया निर्देश


रिपोर्ट-इम्त्तियाज़ खान
       सुलतानपुर 09 नवम्बर/उ०प्र० शासन के दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
           इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी व अपर उप जिलाधिकरी मजिस्ट्रेट प्रिया सिंह सहित जनता दर्शन में आये फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।  
-------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर