भाजपा पदाधिकारियों ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई जयंती

रिपोर्ट/इम्तियाज़ खान
भाजपा कार्यालय पारा बाजार में बल्दीराय मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि के संयोजन में डॉक्टर श्याम प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालकर एवं उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर  जयंती मनाई  इस अवसर पर मंडल में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर  भाजपा  कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा सैकड़ों वृक्षारोपण भी किया गया | मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने कहा कि श्यामाप्रसाद महान देशभक्त थे उन्होंने देश में दो निशान एवं दो संविधान नहीं चलेगा का नारा दिया था, उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया|आचार्य सूर्यभान पांडेय ने कहा कि वह एक महान देशभक्त एवं भारत माता के अमर सपूत थे| इस मौके पर मंडल प्रभारी रामनारायण उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष आचार्य सूर्यभान पांडेय, घनश्याम मिश्रा, राजधर शुक्ला, रामकृपाल यादव, महेश जायसवाल,नरेंद्र अग्रहरी, ननकऊ साहू,अमित मिश्रा, विशाल जायसवाल, दीनानाथ शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे|

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा