विश्व पर्यवरण दिवस के अवसर पर सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालयों पर पौध रोपण किया गया
बल्दीराय सुल्तानपुर- बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भवानीगढ़ में ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज,खण्ड विकास अधिकारी धनपतगंज संदीप सिंह ने विश्व पर्यावरण के अवसर पर पौध रोपण किया और अपने वक्तव्य में कहा कि पेड़ जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा की हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
साथ में एपीओ बल्दीराय व पंचायत सचिव रामतेज वर्मा भी मौजूद रहे।
बल्दीराय,सुल्तानपुर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज अयोध्या द्वारा संचालित बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन बल्दीराय क्षेत्र में चल रहे वैज्ञानिक गौरी शंकर वर्मा व अन्य कृषि वैज्ञानिक स्टाफ के कृषि विज्ञान मुख्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपड़ किया।
सुल्तानपुर-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रूरल इंफोर्मेटिव सोशल हारमोनी एकेडमी -भाई( मानसिक मन्दित आश्रय गृह) सुल्तानपुर के परिसर में वृक्षारोपण किया।साथ मे निर्देशक रिशा कुमारी वर्मा, विपिन पांडेय,शिवम पांडेय, विशाल जायसवाल,अशोक यादव, अनुराग केयर रिवर्स, रेखा और बच्चे उपस्थित रहे।
बीजेपी कार्यालय में भी वृक्षारोपण किया साथ में महामंत्री सुशील त्रिपाठी,ऊषा शुक्ला जी,प्रसून जोशी आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment