नगर पालिका की उदासीनता के चलते निराला नगर वासी बने आत्मनिर्भर स्वयं की साफ सफाई

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुलतानपुर-शहर के निराला नगर मोहल्ले में बीते कुछ महीने पहले पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी उसके बाद सड़क को ठीक ढंग से नही बनाया गया , कई जगह चौराहों पर गड्ढे बने हुए है मोहल्लेवासियों की गुहार  जब नगरपालिका ने नही सुनी तब बीते दिनों खुद सभी मोहल्लेवासी इकट्ठा होकर गड्ढों को भरने और ईंटो को बिछाने के लिए एकजुट हो गए , जिसमे अम्बे माता मंदिर के पास गड्ढों को भरकर स्लेप लगाई गई और चांदमारी के पहले  वाले चौराहे पर ईंटो को व्यवस्थित कर के रोड सही किया गया , मोहल्ले वासियों ने बताया कि नगर पालिका चेयरमैन द्वारा निराला नगर से सौतेला बर्ताव किया जा रहा है कोई भी कार्ययोजना निराला नगर में नही हो पा रही है चेयरमैन द्वारा अपनी पसंद के सभासदों के क्षेत्र में काम कराया जाता है जबकि निराला नगर में एक बड़ा समूह इससे वंचित है । निराला नगर श्रमदान टास्क फोर्स में अंजनी तिवारी ,  नितिन मिश्रा अम्बर सक्सेना सुधीर तिवारी , अखिलेश तिवारी , अभिनव सिंह , शिव तिवारी , गौरव श्रीवास्तव , रानू , अंकुर द्विवेदी देवब्रत पाण्डेय का योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा