पुलिस अधीक्षक ने पैदल नगर भ्रमण कर दुकानदारों को दिया अल्टीमेटम

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा जनपद में  पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था व सामाजिक दूरी का जायजा लिया। महोदय द्वारा स्वयं सब्जी मण्डी,अस्पताल तिराहा,कुड़वार नाका आदि जगहो पर सड़क पर भीड लगाकर सामान खरीदने वाले व्यक्तियो व दुकानदारो को सख्त हिदायत मुनासिब की गयी। आने-जाने वाले व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गयी महोदय द्वारा बच्चो को मास्क वितरण भी किया गया।  लाउडहेलर के माध्यम से सभी नगर वासियों से भी अपील की गयी कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मात्र आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकले व कार्य पूर्ण हो जाने पर तत्काल अपने घर वापस चले जाये। कही पर भी भीड़ न लगाये। लोगो से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखे। अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों किशोर एवं वरिष्ठ नागरिक गण व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धुलते रहें।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा