मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया "परिवार सम्पर्क अभियान,घर घर जा कर लोगों को किया जागरूक
सुलतानपुर
भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि के नेतृत्व में मण्डल बल्दीराय के प्रत्येक सेक्टर के सभी बूथों पर "परिवार सम्पर्क अभियान" चलाकर घर-घर जाकर परिवारों से सम्पर्क करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं| कोरोना के संक्रमण काल में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सरकार द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की चर्चा करते हुए पार्टी का पत्रक, फेस मास्क एवं सेनिटाइजर लोगों में वितरित कर रहे हैं
पूर्व मण्डल अध्यक्ष आचार्य सूर्यभान पाण्डेय ने लोगों को बताया कि घर से बाहर निकलने पर मास्क लगायें, दो गज की सामाजिक दूर का पालन करें, साबुन से बार बार हाथ धोते रहें| सर्तकता के द्वारा ही हम सभी इस महामारी से बच सकते हैं|
इस मौके पर बूथ अध्यक्ष राम सरन वर्मा, पूरनचन्द्र जोशी, त्रिभुवन, वैजनाथ सोनकर, राधे श्याम अग्रहरि, अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे |
Comments
Post a Comment