सीडीओ ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर कोरोना से बचाव की दी जानकारी
धनपतगंज/सुल्तानपुर
ब्लाक बल्दीराय मुख्यालय सभागार में सीडीओ रमेश प्रसाद मिश्रा ने ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए प्रधानों को कोरोना जैसे भयंकर वायरस के प्रकोप से बचाव हेतु जागरूक किया एंव ग्रामीणों में जागरूकता पैदा करने के लिए सुझाव दिये। साथ ही साथ दूसरे राज्यों से आये प्रवासी मजदूरों पर नजर बनाए रखे। उनको जागरूक करते रहे।
सीडीओ रमेश प्रसाद मिश्र ने ग्राम प्रधानों को ब्लाक सभागार में संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों एंव कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु उपाय पर जोर देते हुए कहा कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखे सैनेटाईजर साबुन व मास्क का प्रयोग करते रहे। ब्लाक के सभी ग्राम प्रधानों को कोरोना वायरस जैसी महामारी बीमारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में वायरस से सम्बधित बीमारी से बचने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। एंव दिल्ली, मुम्बई, पंजाब, हरियाणा गुजरात, आदि महानगरों से आये हुये प्रवासी मजदूरों की निगरानी करें।
सीडीओ रमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों पर नजर रखनी होगी। यह मॉनिटरिंग करेंगे कि मजदूर क्वांरटाइन है या नहीं। मास्क लगा रहे हैं या नहीं। इन्हें क्वारंटाइन में कोई परेशानी तो नहीं। अगर परेशानी होगी तो जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे। साथ ही देखेंगे कि किसी को कोई खांसी, जुकाम, बुखार जैसी कोई परेशानी तो नहीं है। इन लोगों को आइसोलेट करने के बारे में जागरुक करेंगे। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने पर जोर देंगे।
इस मौके पर कई ग्राम सभा के प्रधान और ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे
मुख्य विकास अधिकारी ने किया पौध रोपण
धनपतगंज/सुल्तानपुर
तहसील बल्दीराय के नंदौली गांव निवासी प्रगतिशील किसान जमील अहमद की नव निर्मित आटा मिल प्लांट परिसर में पौधरोपड़ किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज, ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार राणा, राम तेज वर्मा, रंजीत कुमार, अरविंद, प्रधान तौकीर अहमद, कृष्ण कुमार यादव, महेश जायसवाल, महताब (पिंटू), धर्मेंद्र तिवारी, शहंशाह, प्रदीप यादव, सोनू कोरी, हजारी लाल प्रधान सहित ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment