शिक्षक की समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन
बल्दीराय/सुल्तानपुर
नोट-शिक्षक समस्याओं को जल्द निस्तारित कराने की मांग की
शिक्षा क्षेत्र बल्दीराय के प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी अध्यक्ष शोभनाथ सिंह एवं मीडिया प्रभारी शमीम खान ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिसमें परिषद में कार्यरत अध्यापकों के ब्लाक बल्दीराय में जो शिक्षक 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त हुए हैं
उनका देयक का भुगतान शीघ्र कराया जाए।
इस समय देश कोरोना महामारी( कोविड 19) से ग्रसित है अपनी जिम्मेदारी को अंजाम देने में तैनात किये गए शिक्षकों को सम्पूर्ण सुरक्षा जैसे पी पी ई किट,सेनेटाइजर आदि प्रदान की जाए तथा जोखिम हेतु बीमा कवर करवाया जाए साथ ही बाहरी जनपदों के शिक्षकों एवं अधिक दूर वाले शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त किया जाए भारत सरकार द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार 55 वर्ष से अधिक उक्त रक्त चाप ह्रदय रोगी अन्य गम्भीर रोग से ग्रसित शिक्षकों को ड्यूटी ना लगाई जाए ऐसे किसी शिक्षकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई का शिक्षक संघ विरोध करेगा।
Comments
Post a Comment