घर सुलतानपुर फाउंडेशन ने किया रक्तदान

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
 सुल्तानपुर-लाकडाउन  में रक्त की कमी ना हो इसलिए घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने ब्लड बैंक सुल्तानपुर के आह्वाहन पर रक्तदान किया जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए टीम के सदस्यों ने रक्तदान किया कोरोना के संक्रमण काल के इस गंभीर दौर में देश के विभिन्न ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई है क्योंकि सामान्य रक्तदान नहीं हो पा रहे हैं इसीलिए घर सुल्तानपुर फाउंडेशन टीम सुल्तानपुर जिले में रक्त की कमी ना हो रक्तदान कर रही है यह रक्तदान बीच-बीच में घर सुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा , आज रक्तदान करने वालो में टीम के सुधीर तिवारी , अनुराग गुप्ता , सौरभ अग्रवाल , आकाश शर्मा ,राजेश सिंह , मनीषा सिंह आयुष सोनी , पंकज तिवारी सत्या श्रीवास्तव , कमलेश तिवारी समेत 20 लोग रहे और अगली बार के लिए 50 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया। ज्ञात हो कि संस्था द्वारा गरीब परिवारों को राशन किट भी वितरित की जा रही है , और गाय एवम बंदरों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है एवम घायलों का उपचार भी किया जा रहा है । इसी के साथ संस्था द्वारा ड्यूटी में तैनात सरकारी कर्मचारियों व पुलिस एवम होम गार्ड के जवानों को चाय पानी सहित नाश्ते के वितरण भी किया जा रहा है ।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं