मौसमी फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक डॉ गौरी शंकर वर्मा

रिपोर्ट- इम्तियाज़ खान
सुल्तानपुर-विकास खण्ड धनपतगंज के बरासिन में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ गौरी शंकर वर्मा ने बताया कि फलों के सेवन से शरीर रहेगा फिट, जानें किस फल से क्या लाभ होता है।आम-इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। यह शरीर में बनने वाले फ्री रैडिकल्स को रोकता है, जिससे कोलोन, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट आदि कैंसर से बचाव होता है। यह टारटरिक, मैलिक और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है। ये शरीर के क्षारीय तत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ग्लूटामिन एसिड स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।
संतरा-इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है। संतरा में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाकर  रखते हैं। संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।  
पपीता-इसमें पैपेन एंजाइम व बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को चुस्त व दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। यह एक वीर्यवर्द्धक औषधि भी है। इसे खाने से कैंसर से भी बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है। पीलिया के रोगी को प्रतिदिन एक पका पपीता खाना चाहिए। 
सेब-इसे खाने से विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, कैलोरी, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैगनीज, कॉपर, जिंक, प्रोटीन और विटामिन बी1 तत्व हमारे शरीर को मिलते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, नियमित सेब खाने से हम कैंसर से बचे रहते हैं। इसके नियमित सेवन से कई विषनाशक पदार्थ जैसे शीशा, पारा आदि शरीर से निष्काषित हो जाते हैं। लाल सेब में क्वेरसेटिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।
केला-इसमें कैरोटिनॉइड यौगिक पाया जाता है, जिससे अंधेपन का खतरा दूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो रक्त संचार को ठीक और दिमाग को चुस्त और रखता है। केला विटामिन B6 का बढ़िया स्रोत है, जो नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा