मुस्लिम नव युवकों नें मिलकर हिन्दू व्यक्ति का कराया अन्तिम संस्कार


रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
 बल्दीराय,सुल्तानपुर
जनपद सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कस्बा इसौली में मुस्लिम नौजवानों ने मिलकर हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराया मृतक रामलखन गुप्ता काफ़ी दिनों से कैंसर बीमारी से पीड़ित था जिसकी मृत्यु कल सुबह हो गई मृतक के बड़ा पुत्र संतोष कुमार ने बताया उनका इलाज देश की राजधानी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था बीमारी तीसरे चरण में होने के कारण हालात विगड़ने लगे जिसके कारण 4 मई को एम्बुलेंस के जरिए अपने गांव इसौली पहुंचे कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते हुये इस दुनिया को अलविदा कह गए ।जिनका अंतिम संस्कार करने में उनके समुदाय के लोग डर के कारण कोई भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने के कारण गांव मुहल्ले के मुस्लिम समुदाय के नवजवान आगे आकर एहतेशाम बेग,एहसान बेग, मुजीब बेग, क़दीर बेग,वकील अंसारी,दर्जनों अन्य मुस्लिम व्यक्तियों ने मृतक के पुत्र और दो तीन अन्य रिश्तेदारों समेत मृतक को अंतिम संस्कार हेतु शमशान घाट तक ले गए और मृतक का अंतिम संस्कार करवाया हालाकि कस्बा इसौली में करीब करीब आबादी के हिसाब से दोनों सम्प्रदाय का अनुपात बराबर का है समझदार मुस्लिम नौजवानों ने साबित कर दिया कि इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं है इंसानियत जात पात नही देखती सिर्फ ज़रूरत देखती है जिसके कारण ही आज लोगों को मज़हब की दीवार नही रोक पायी

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं