कम्युनिटी किचन का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
बल्दीराय-सुल्तानपुर
लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए तहसील बल्दीराय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैयामाफी ,धनपतगंज में चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का शनिवार को उप जिलाधिकारी प्रिया सिंह ने निरीक्षण किया। सामुदायिक रसोई सरैयामाफी से केवटली,बडनपुर, बारासिन, रामनगर, विसावां ढबिया,
समरथपुर ,सरैयामाफी व ब्राहिमपुर ग्राम पंचायतों के लिए इस समय प्रतिदिन 158 लोगों का भोजन बन रहा है । उप जिलाधिकारी ने बीडीओ धनपतगंज संदीप सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार के प्रयास की प्रशंसा की।उन्होंने शारीरिक दूरी का पालन के साथ रसोई में सफाई की व्यवस्था ठीक से कराने का निर्देश दिया। कहा कि यह ध्यान रहे कि पात्र व्यक्ति ही भोजन करें।  भोजन करने वालों की सूची बनाने का भी निर्देश दिया।इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रतीक सिंह ,लेखपाल रामयज्ञ यादव ,प्रधानाध्यापक प्रमोद सक्सेना, रसोईया पुष्पा देवी व बगवतदेई मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर