मनरेगा मजदूरों को प्रधान ने गमछा व साबुन वितरित किया
बल्दीराय,सुल्तानपुर-बल्दीराय ब्लॉक के चककारी भीट गांव में मनरेगा योजना के तहत तालाब की खुदाई की जा रही हैं । जिसमे 32 मजदूर काम कर रहे हैं। गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रदीप यादव ने सभी मजदूरों को गमछा वितरित किया। साथ ही साबुन भी दिया। मजदूरों से कहा गया कि वह गमछा लगाकर काम करें। काम खत्म करने के बाद साबुन से हाथ धोएं, इसके बाद घर जाने पर दोबारा साबुन से हाथ साफ करें। प्रधान ने कोरोना से बचाव की अन्य जानकारियां दीं। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकलें। मजदूर कार्यस्थल पर एक दूसरे से करीब छह फिट की दूरी पर रह कर काम करेंगे।
ग्राम प्रधान द्वारा रसूलपुर बाजार में दवा का छिड़काव कराकर सेनेटाइज कराया। इस मौके पर आदिल खान,वसीम अहमद,शाहिद अहमद,वसीम अहमद, मोहम्मद आमिर,तौकीर अहमद,गंजू सिंह,राकेश निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment