आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले कोरोना के संबंध में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, दिलाई गई सपथ
धनपतगंज(सुल्तानपुर)
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के थाने पे आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले पुलिस के साथ मिलकर आम जनता को सपथ दिलाई गई कि कोरोना के प्रति जागरूक रहें।
देश में कोरोना वायरस का प्रसार बढ़ रहा है। मरीजों की तादाद लाख पार कर गई है। इसी सम्बंध में ऑर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले लोगों को जागरूक करने के लिए बल्दीराय थाना गेट पर संकल्प अभियान के तहत लोगों का जागरूकता का पाठ पढ़ाया।
वायरस के संक्रमण से बचाव का मूलमंत्र 'स्टे होम है। लिहाजा, बीमारी से जंग जीतने के लिए घर पर रहें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
आर्ट अॉफ लिबिंग के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत कोरोना से बचाव के लिए निम्न बातो का संकल्प लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पीआरओ श्याम प्रीत ने कहा कहा कि दुनिया भर में कोरोना के खिलाफ जंग चल रही है। लॉकडाउन का पालन वायरस के प्रसार को रोकथाम करने में कारगर है। क्योंकि संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से वायरस तेजी से फैलता है। शारीरिक दूरी रखने के साथ सभी घर में रहें। इससे काफी हद तक आप वायरस के प्रकोप से बचे रहेंगे। वहीं वायरस के प्रसार पर भी नियंत्रण होगा।
हाथ की साफ-सफाई का ध्यान रखे।भीड़भाड़ में जानें से बचें। हाथ की सफाई का ध्यान रखें। किसी ने हाथ न मिलाएं। खानपान से पहले और बाद में साबुन से ठीक से हाथ धुलें। आंख, नाक, मुंह को बेवजह स्पर्श करने से बचें। यदि चेहरे पर हाथ ले जा रहे हैं, तो हैंडवॉश कर लें। धूम्रपान से बचे, आर्ट अॉफ लिबिंग द्वारा सभी लोगों को संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर बल्दीराय थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह, कमलेश पटेल, गिरजेश कुमार, नीरज, राजित राम, शुभम तिवारी, मनजीत सिंह,मुश्फिक अहमद, शुभम दूवे, अखिलेश सिंह, शुभम सिंह, हंसराज यादव, बब्लू सिंह,दल बहादुर, श्री राम यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment