ऊंचगांव घटना में शामिल अभियुक्त को धम्मौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान 
सुलतानपुर
धम्मौर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव की घटना में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष धम्मौर अशोक कुमार के कुशल निर्देशन में आज पुलिस की टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 83/20 धारा 147/148/149/302/307/323/352/504/506/34 आईपीसी के अभियुक्त हरि बक्स  तिवारी पुत्र अवधेश तिवारी निवासी बहलोलपुर थाना कुड़वार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्त गांव की चर्चित घटना में शामिल था।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार की इस बड़ी कार्रवाई से धम्मौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा