नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यूज पेपर एम्प्लाई के तहसील अध्यक्ष बने पवन दुबे जताई खुशी
धनपतगंज/सुल्तानपुर
धनपतगंज मुख्यालय स्थित स्वामी बिबेकानंद स्कूल में नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यूज़ पेपर एम्प्लाई की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा पत्रकार के साथ हर कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तटस्थ मिलूंगा। शासन प्रशासन यदि खबरों को लेकर किसी पत्रकार साथी पर यदि प्रशासन दवाव बनाने हतोत्साहित करने के उद्देश्य से कोई कार्यवाही करता है तो संगठन चुप नही बैठेगा।उन्होंने सर्ब सम्मति से मनोनयन की घोषणा की जिसका मौजूद सभी सदस्यों ने स्वागत किया।इस मौके पर हनुमान तिवारी,ज्ञान पांडेय,प्रदीप पांडेय,धर्मेंद्र कुमार सिंह,आशुतोष चतुर्वेदी, अनिल गुप्ता,राम कृष्ण पांडेय,अनिल गुप्ता,प्रदीप शर्मा, विजय शंकर,रनजीत सिंह,धीरेंद्र त्रिपाठी,राकेश यादव,सर्वोदय सिंह,वासदेव,रवींद्र नाथ आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment