अम्बेडकर कल्याण समिति द्वारा प्रवासी श्रमिकों को निशुल्क भोजन दान
सुल्तानपुर - नोवेल कोरोना (COVID 19) की वैश्विक महामारी से भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भारत के लिए चिंता का सबब बनी हुई है , इसी के मद्देनजर भूखे को भोजन वह प्यासे को पानी का दान मानवता की सेवा का सबसे अच्छा विकल्प है, इसी संकल्पना के मद्देनजर अंबेडकर कल्याण समिति सुल्तानपुर के तत्वावधान में दिनांक 19 मई 2020 से लगातार आज बारहवें दिन भी निशुल्क भोजन दान कराया जा रहा है जिससे प्रवासी मजदूरों की भूख व प्यास को सिंचित किया जा रहा है यह भोजन दान लगातार प्रवासी मजदूरों के आने तक जारी रहने का संकल्प लिया गया है, रेलवे स्टेशन सुल्तानपुर से प्राप्त यात्री विवरण के अनुसार 8 मई से आज तक कुल 42991 प्रवासी श्रमिक 62 स्पेशल ट्रेन के माध्यम से आ चुके है इसमें सुल्तानपुर जनपद के 17612 और अन्य राज्यो के 611 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं, समिति द्वारा 19 मई से ताज तक लगभग 9000 से ज्यादा लोगों को निःशुल्क भोजन दान कराया जा चुका है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं सरकारी गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है । भोजन दान कार्यक्रम में समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है साथ ही साथ पड़ोसी जनपद अमेठी के कई दानदाताओं द्वारा भारी मात्रा में खाद्य सामग्री का योगदान किया जा रहा है भोजन दान कार्यक्रम को सफल बनाने में कई विभागों के राजस्व, स्वास्थ्य, ट्रेजरी शिक्षा विभाग वाणिज्य कर विभाग सहित रेलवे के समाजसेवी सरकारी अधिकारी कर्मचारी व बुद्धिजीवी साथियों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्थिक साहयोग निरन्तर किया जा रहा है जिसका नेतृत्व सुरेश बौद्ध (सामाजिक कार्यकर्ता )डॉ सुभाष गौतम (उपाध्यक्ष इम्पा उ.प्रदेश) डॉ भीम रत्न(प्रभारी इम्पा सुल्तानपुर)अजीत गौतम, शिव कुमार गौतम, रामखेलावन (रजिस्ट्रार कानूनगो तहसील सदर सुल्तानपुर) डॉ0 जय भीम बौध्द( सचिव अंबेडकर कल्याण समिति )बाबूलाल , नंदलाल गौतम, ओम प्रकाश गौतम (अध्यक्ष अंबेडकर कल्याण समिति ) रामकृपाल एडवोकेट, सुदामा मिश्रा एडवोकेट, राकेश रंजन, करर्मेंद्र गौतम एडवोकेट नंदलाल गौतम, विजय गौतम, राम सुमिरन सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है।
Comments
Post a Comment