गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बल्दीराय,सुल्तानपुर-गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित चार आरोपियों को बल्दीराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद हसन पुत्र वली मोहम्मद, फिरोज पुत्र रशीद अली,मुसई उर्फ वली मोहम्मद पुत्र क़ासिम, गुड्डू पुत्र वली मोहम्मद, शाह मोहम्मद पुत्र वली मोहम्मद निवासीगण ग्राम पूरे पांडेय का पुरवा,मजरे फ़त्तेपुर, थाना हलियापुर गैंगस्टर ऐक्ट में निरुद्ध होने के बाद लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर ने आरोपी के बारे में जानकारी दी। जिस पर मौके पर पहुंची बल्दीराय पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को हलियापुर थाना क्षेत्र के फ़त्तेपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।बल्दीराय थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।आरोपियों को गिरफ्तार करने में वलीपुर चौकी इंचार्ज विकास,हेडकांस्टेबल कमलेश पटेल,नीरज,विकास कुमार,गिरिजेश कुमार व शुभम ने निभाई मुख्य भूमिका।
Comments
Post a Comment