एनवायरमेंट सेवा संस्थान ने किया निशुल्क मास्क का वितरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में ,एनवायरनमेंट सेवा संस्थान परसपुर सथरा द्वारा संचालित, संकल्प महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क का निशुल्क वितरण किया गया।कोरोना महामारी से बचाव हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मिल्कीपुर के समस्त स्टाफ व डॉक्टर को थ्री लेयर सूती कपड़े का मास्क निःशुल्क वितरित किया गया ।
कार्यक्रम मे डॉक्टर जीपी मौर्य,डाक्टर रश्मि श्रीवास्तव, डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, डॉक्टर जीपी विश्कर्मा , नर्स सरोज यादव, आया ,पूजा, नरेंद्र साहू, सहायक अध्यापक श्याम जी उपाध्याय, मंगल सिंह ,आदित्य प्रताप सिंह,सालिकराम यादव , विनोद यादव, संस्था संस्थापक व सचिव श्रवण जीत कनौजिया, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा जी को भी सेंटर की महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क को, श्रवण जीत कनौजिया द्वारा भेंट किया जा चुका है। संकल्प महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं द्वारा अब तक सूती कपड़े का 18 सौ मास्क तैयार कर निशुल्क वितरित किया जा चुका है।
Comments
Post a Comment