जनता पूरी तरह लॉक डाउन का प्रयोग करे, अनावश्यक रोड पर न निकले क्षेत्राधिकारी लाल चंद्र चौधरी
बल्दीराय /सुल्तानपुर
पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा के निर्देशन में 17 मई तक लाक डाउन के अंतर्गत कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने हेतु आज क्षेत्राधिकारी लाल चंद्र चौधरी एवं बल्दीराय थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह,चौकी इंचार्ज पारा नूतन स्वरूप, चौकी इंचार्ज देहली खुर्शीद अहमद, उपनिरीक्षक विकास गौतम, महेंद्र सरोज सचिव मौर्य ने भारी पुलिस बल के साथ पूरे कस्बा, चौराहा,बाजार, गली, कूचों में पैदल रुट मार्च किया पुलिस ने लाउडस्पीकर द्वारा जनता को यह संदेश दिया की कोई भी अनावश्यक रोड पर ना दिखे अन्यथा पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी और कड़ाई से उसके साथ व्यवहार करेगी इसलिए क्षेत्र की जनता से निवेदन है कि आप लोग घर पर ही रहें और लॉक डाऊन का पूरी तरह पालन करें यदि जरूरत के तहत बाहर निकले तो मास्क अवश्य लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखें!
क्षेत्राधिकारी लालचंद्र चौधरी ने जनता से अनुरोध किया कि जनता का भी फर्ज बनता है कि वो भी पुलिस का सहयोग करे तभी पुलिस आप को इस कोविड महामारी से बचा पाएगी यदि आप लोग मेरा कहना नही मानेंगे और अनावश्यक रोड या चौराहे पर निकलेंगे तो पुलिस आपके खिलाफ कड़ाई से पेश आएगी और उसके खिलाफ विधिक करवाई करके मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
Comments
Post a Comment