अवैध शराब की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


सुल्तानपुर । रिपोर्ट इम्तियाज खान

कूरेभार थाना अंतर्गत कोरोना वायरस महामारी में हुए लॉकडाउन का पालन करवाने व क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के क्षेत्र में गश्त पर निकले थानाध्यक्ष कूरेभार दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने अवैध शराब की दर्जनों शीशियों के साथ 4 लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई,लॉक डाउन के दौरान शराब कालाबजारी खबरे आए दिन सुर्खियों में रहती है,क्षेत्र ने गश्त पर निकले थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला को शराब बिक्री की मुखबिर जरिये सूचना मिली तो घेराबन्दी कर सभी शराब कालाबजारी करने वालो को पकड़ के थाने ले आये। गिरफ्तार देवमणि तिवारी पुत्र राजमणि तिवारी निवासी एनपुर,पवन मिश्रा पुत्र श्रीनारायण मिश्रा निवासी पुरसोत्तमपुर,शिवचन्द यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भरथरा, संतोष सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी हरौरा को 38 शीशी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार,इन शराब की कालाबजारी करने वालो पर आइ पी सी एक्ट की धारा 60/64 EX एक्ट,188/269 व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर