हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में बालिकाओं ने अच्छे अंक लाकर लहराया परचम

इम्तियाज़ खान
सुल्तानपुर--बल्दीराय-विकास खण्ड बल्दीराय अंतर्गत संचालित राममिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर काले में हाईस्कूल परीक्षा के कल आये परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।हाईस्कूल में अदीबा फातमा 88%,वैष्णवी यादव 82%,लाजो बनो 82%,किरन यादव 82%,प्रशांत शर्मा 79%,हुस्ना बानो 78%,अर्चिता यादव 74% व सायका खातून ने भी 74% प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।वहीं इंटर मीडिएट की परीक्षा में बुसरा बानो 85%, बुसरा खातून 82%,कायनात 81%,जोया बानो 80%,साक्षी यादव 77%,शिवानी पांडेय 74% प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना व विद्यालय का मान बढ़ाया।
    बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्म राज शर्मा,मदरसा नूर ए रजा के प्रधानाचार्य हकीक खान, अंग्रेजी प्रवक्ता मथुरा प्रसाद यादव,राम राज शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार प्रबंधक श्रीमती गुड़िया शर्मा व प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे इस से बेहतरीन अंक ला कर भविष्य में और बढिया प्रदर्शन करें।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं