सेवानिवृत्त शिक्षक एवं बच्चों का विदाई समारोह सम्पन्न
इम्तियाज़ खान----
बल्दीराय-सुल्तानपुर, तहसील क्षेत्र बल्दीराय अंतर्गत संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय डीह में 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक श्री उमा शंकर राय सहायक अध्यापक एवं कक्षा आठ के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न हुआ।समारोह में न्याय पंचायत डीह के समस्त प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, क्षेत्र के अन्य सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में श्री राय जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी विदाई दी गई।श्री राय वायु सेना के सेवानिवृत्त सैनिक हैं।वायु सेना में 20 वर्षों की अनवरत सेवा के उपरांत सन्- 2011 में इनकी नियुक्ति बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक पद पर हुई।
तबसे अद्यतन बच्चों के बीच रहकर पूरे समर्पित भाव से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बल्दीराय खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह मौजूद रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बब्बन सिंह ने किया। बल्दीराय के सम्मानित शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए उमा शंकर राय एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कक्षा आठ के बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेश कुमार वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के आयोजन में पूरे मनोयोग से सहयोग किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष हरिश्याम मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष राजबख्श मौर्य, एआरपी गण शमीम खान,मनोज कुमार यादव,प्रतिभा सिंह, न्याय पंचायत डीह के प्रधानाध्यापकगण/शिक्षक अवधेश कुमार तिवारी,अमर सिंह,फूलचंद्र,संत भुवाल,ज्ञान प्रकाश तिवारी,वीरेंद्र कुमार यादव,दिनेश कुमार, धर्मवीर सहित सभी शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक उमा शंकर राय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर केसरनाथ यादव, विजय कुमार जायसवाल,कीर्ति प्रजापति तथा प्रीति सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक व कवि अनिल कुमार वर्मा 'मधुर'ने किया।
Comments
Post a Comment