विधायक ने बच्चों को मेडल व प्रशास्ति पत्र दे कर किया सम्मानित
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान-----
सुल्तानपुर--बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार में स्थित आयशा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में इसौली विधायक ताहिर खान ने मेडल व प्रशास्ति पत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया,
विद्यालय के वार्षिक उत्सव में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले बच्चों व पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा मार्क्स,डिसिपिल,अटेंडेंस सहित अव्वल दर्जा पाने वाले 96 छात्र छात्राओं को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि बच्चे ही भारत के भविष्य है इन्ही पर देश का भविष्य टिका होता है,हमारे गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नही है,इन्ही विद्यालयों से ही कलेक्टर और डॉक्टर निकलते है जो देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करते है।
कार्यक्रम इमरान खान,बल्ले चाचा,रज्जन,फरहान खान, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव, लल्लन,साजू,बच्चे,स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment