नौ दिवसीय वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन
इम्तियाज़ खान-----
सुलतानपुर--बल्दीराय तहसील क्षेत्र ग्राम सभा काँपा के पूरे शुक्ल में जगजीवन प्रसाद शुक्ला उर्फ लल्लू शुक्ल के आयोजन में कामाख्या देवी मंदिर पर नव दिवसीय श्री वेद पारायण महायज्ञ का अनुष्ठान चल रहा है।जिसमें नौ दिन में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ तीन कुंटल हवन सामग्री की हवन देशी घी से होना है।गांव व आसपास के लोग मां कामाख्या देवी मंदिर पर बनी विशाल यज्ञशाला में पहुंचकर हवन यज्ञ कर परिवार व समाज के मंगल की कामना करते हैं।उक्त यज्ञ में दूसरे दिन आज उप जिलाधिकारी बल्दीराय महेंद्र कुमार श्रीवास्तव व बल्दीराय पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश थानाध्यक्ष हलियापुर वरिष्ठ चिकित्सक अवधेश त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर मां कामाख्या देवी मंदिर का दर्शन कर हवन यज्ञ किया।आयोजक जगजीवन प्रसाद शुक्ला उर्फ लल्लू ने बताया कि मंदिर परिसर में मंदिर के अलावा ध्यान केंद्र,शनि देव मंदिर, शंकर भगवान मंदिर का भी निर्माण कर मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई है।भविष्य में एक गुरुकुल एक वृद्ध आश्रम की भी योजना है।जहां पर आस-पास गांव समाज के बुजुर्ग पहुंचकर पठन-पाठन के साथ-साथ धर्म और सनातन की चर्चा करते हुए अपने एकाकीपन को दूर कर सकें।
यज्ञ के समापन पर तीस मार्च को श्री रामचरितमानस पाठ और विशाल भंडारे का भी आयोजन है।
महालक्ष्मी सिद्धाश्रम कामाख्या देवी मंदिर पर आज आचार्य जुगल किशोर त्रिपाठी व पूर्व प्राचार्य त्राता देव मिश्र ने हवन पूजन कार्य सम्पन्न कराया।वेद पारायण यज्ञ के व्यवस्थापक श्री जगजीवन प्रसाद शुक्ला उर्फ लल्लू शुक्ल ने बताया कि यह मंदिर पर चौदहवीं यज्ञ है जिसमे ग्राम समाज व आस पास के भक्त आकर हवन पूजन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।इस मौके पर अरविंद शुक्ला,राम सरदार, राहुल शुक्ला,मनीष शुक्ला,शुभम सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment