धूमधाम से मनाया गया हॉली विजन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
इसौली विधानसभा क्षेत्र को प्रयागराज बनाएंगे:-विधायक मोहम्मद ताहिर खान
सुल्तानपुर--बल्दीराय तहसील क्षेत्र नंदौंली में स्थित हॉली विजन पब्लिक स्कूल परिसर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया मुख्य अतिथि सपा विधायक इसौली मोहम्मद ताहिर खान रहे कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज माबूद खान ने तिलावते कलाम ए पाक के साथ की कार्यक्रम में मुफ्ती अब्दुर रहमान ने शिक्षा पर बहुत जबरदस्त स्पीच दिया- उन्होंने कहा शिक्षा एक ऐसी ताकत हैजिससे बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है मसलन एक मोटरसाइकिल का मिस्त्री का काम सीखता है वही पॉलिटेक्निक से पढ़ा हुआ छात्र मोटरसाइकिल बनाना सीखता है उसकी सैलरी का बहुत ही फर्क रहता है और हिंदुस्तान की तरक्की के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है जिसे हमारा मुल्क तरक्की कर सके।
मुख्य अतिथि विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कहा कि इसौली विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के मामले में प्रयागराज इलाहाबाद जैसे शहरों के मुकाबले खड़ा कर दिया जाएगा जिससे इसौली विधानसभा क्षेत्र शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ सके उन्होंने कहा कि इसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग की है जल्दी ही यह भी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि यही बच्चे आगे चलकर इंजीनियर डॉक्टर साईंसदां बनेंगे बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम को देखकर विधायक बहुत प्रफुल्लित हुए बच्चों को इनाम व एकराम से नवाजा। हॉली विजन पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर नेहाल अहमद ने कहा कि शिक्षा हमारा धर्म है विद्यालय में सभी शिक्षार्थियों को शिक्षा के प्रति हमेशा हमारा योगदान चलता रहेगा हर संभव कोशिश की जाएगी विद्यालय को और विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ अध्यापकों का ख्याल रखा जाएगा उन्होंने कहा कि हर जात धर्म के लोगोंको मिलकर चलना चाहिए और विद्यालय में एक ऐसी छवि बनाना है जहां पर सभी धर्मों को लोगों के सम्मान रखा जाएगा इसमें कोई कोताही नहीं होगी। उन्होंने सभी आए हुए मेहमानों अभिभावकों का स्वागत अभिनंदन किया।
मौके पर डॉक्टर जहीर खान, प्रधान बिही निदुरा श्रीपाल पासी,ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव, उमाकांत यादव,प्रधान उद्धव यादव, प्रधान मोहम्मद पुरकाजी मतलूब सिद्दीकी,प्रधान बघौना जुनैद सिद्दीकी पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी,मास्टर कदीर,मास्टर शमीम,राम अवध यादव,डॉ शादाब मुस्तफ़ा, नंदौली प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर बब्बू बीडीसी,मोनू बीडीसी,जहीर आलम, तनवीर आलम,, मास्टर अमानुल्लाह खान, बीडीसी सोनू, हसीन खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
Comments
Post a Comment