इल्म सीखने व सिखाने वाले से खुश होता है अल्लाह---मुफ़्ती अब्दुर्रहमान खान

रिपोर्ट-इम्तियाज खान
सुल्तानपुर---तहसील बल्दीराय सूबे के आलामऊ में मौजूद मदरसा जामिया नूरिया रज़बिया में क़ुरआन मुक़म्मल किए छात्रों की दस्तारबंदी की गई,हिफ़्ज़ कुरआन की फ़ेहरिस्त में तालिब इल्म मो० वज़ीर खान श्रावस्ती, मो० शमीम व मो० सैफ़ रज़ा बलरामपुर, मो०शमशाद नन्दौली सुल्तानपुर को हाफ़िजे क़ुरआन  की सनद से नवाजा गया।
मदरसा के नाज़िम मुफ़्ती अब्दुर्रहमान ने तकरीर करते हुए कहा कि इल्म वह दौलत है जो बांटने से और ज्यादा बढ़ती है। यह हमारे लिए अल्लाह का इनाम है। दीनी तालीम सीखने और सिखाने वाले से अल्लाह और उसके रसूल राजी होते है। जो लोग मदरसों और मस्जिदों को आबाद करते हैं,अल्लाह तआला उनके घरों को आबाद करता है। उन्होने लोगों से कुरआन और हदीस के रास्ते पर चलकर अपनी जदगी गुजारने की ताकीद करने के साथ ही अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम दिलाने पर जोर दिया। बिहार से तशरीफ लाए मुफ़्ती फिदाऊल मुस्तफ़ा ने भी कुरआन व हदीस की रोशनी में सभी से शरीअत पर अमल करने की अपील की।
कारी हसनैन रज़ा क़ादरी ने अपनी तकरीर में कहा कि इल्म की बुनियाद पर ही आख़िरत और दुनिया में ही कामयाबी मिल सकती है,इल्म से गुमराह इंसान न दीन का होता है न दुनिया का।
हाफ़िजे कुरआन मुकम्मल किए हुए बच्चों का मदरसे के बच्चों ने भी फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
 इस मौके पर मदरसे के बच्चों सहित प्रधान अक़ील अहमद, मो०शमीम, ताज मोहम्मद, इज़हार अहमद,नसीब अली,डॉ हिलाल अहमद, मो०हासिम,नुरूलहक़,आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा