जन मानस व अधिकारियों का माध्यम है जन संवाद-जिलाधिकारी

 जनमानस व अधिकारियों के संवाद का सबसे अच्छा साधन है जन संवाद संध्या उपजिलाधिकारी बल्दीराय वंदना पांडेय का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है ऐसे आयोजनों से जनता की समस्याओं को सुनने व हल करने में सुविधा होती है उक्त बातें बल्दीराय तहसील में आयोजित जन संवाद संध्या कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिलाधिकारी रवीश गुप्त ने कही।कार्यक्रम जन संवाद संध्या में आम जनमानस व कर्मचारियों के सुंदर समागम का आयोजन उपजिलाधिकारी बल्दीराय ने जन सामान्य के सहयोग से किया।कार्यक्रम में सुंदर कांड,भजन कीर्तन के बाद शाम को कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि रवीश गुप्ता ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।सम्मान के क्रम में शिक्षक विजय कुमार,प्रबंधक विकास शुक्ल व रवींद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट किया।ईंट उद्योग संघ बल्दीराय ने मुख्य वित्त अधिकारी,प्रधान संघ बल्दीराय ने मुख्य राजस्व अधिकारी, लेखपाल संघ व स्टाम्प वेंडर संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी,पत्रकार संघ ने पुलिस अधीक्षक की प्रतिनिधि उनकी पत्नी श्रीमती विनती को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।विभिन्न सामाजिक संगठनों व सरकारी कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में जनमेजय सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुंदर राष्ट्रीय गीत व भजन प्रस्तुत किया गया।
इससे पूर्व हुए कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि डॉ शर्मेश शर्मा बाराबंकी,विकास चौरसिया, पीयूष प्रखर,कवियत्री अखिलेश तिवारी डॉली,पुष्कर अग्रहरि ने काव्यपाठ किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कवि व पत्रकार कर्मराज शर्मा तुकांत ने किया।कार्यक्रम आयोजक उपजिलाधिकारी बल्दीराय व तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने सभी का स्वागत व  आभार व्यक्त किया।सदर उपजिलाधिकारी सी पी पाठक,तहसीलदार विदुषी,दीपांकर,मुख्य वित्त अधिकारी वरुण खरे,शमशाद हुसैन,हलियापुर प्रधान गब्बर सिंह,
विजय कुमार बीही,मनोज कुमार सिंह,अनिल यादव ध्रुव पांडेय,अनिल यादव,गोकर्ण प्रधान,सहित बड़ी संख्या में आम कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।लोंगों ने इस तरह के अनोखे कार्यक्रम की प्रशंसा किया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा