घर सुलतानपुर फाउंडेशन ने लगाया प्यायू और किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार

रिपोर्ट-इम्तियाज खान::
ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार जिसे बड़ा मंगल भी कहते हैं,ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ मंगल तिथि को पुण्य कार्य करने से बजरंग बली जी की कृपा बरसती  हैं। इस पावन मुहूर्त पर घर सुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा 2 प्याऊ का संचालन दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया।जिससे दूर दराज से आने वालों की प्यास बुझ सके।
  साथ ही धनपतगंज थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात लाश का हथियानाला स्थित श्मसान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उपरोक्त कार्य में शिव प्रसाद वर्मा,शिवाकांत पाण्डेय,सौरभ अग्रवाल,विकास गुप्ता,हिमांशु श्रीवास्तव,प्रह्लाद गुप्ता,सूरज जायसवाल,आकाश,सत्या श्रीवास्तव सहित संस्था  कई सदस्यों ने सहभागिता की। नितिन मिश्रा जी ने बताया कि संस्था को लावारिश शव की जानकारी होने पर सदस्यों द्वारा लकड़ी एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर धार्मिक रीति रिवाज से मुखाग्नि दी जाती हैं जो विगत कई वर्ष से चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर