अनुपम चेतना सम्मान नवाजे गए आचार्य अभिमन्यु शुक्ल तरंग,
रिपोर्ट-इम्तियाज खान
सदभावना सेवा संस्थान द्वारा बीकापुर अयोध्या में आयोजित अनुपमोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में इस बार तरंग ने अपनी लेखनी का लोहा मनवा लिया भारत माता की जय के नारों के साथ भरपूर जोश व उल्लास के साथ काव्य पाठ का जलवा बिखेरा। तरंग के छन्दों पर हजारों की संख्या में स्रोता जमकर तालियां बजाते रहे।
कवि सम्मेलन में श्री अशोक टाटाम्बरी,अंतरराष्ट्रीय कवि श्री जमुना प्रसाद उपाध्याय,श्री वेद प्रकाश द्विवेदी प्रचण्ड,श्री भानु प्रताप सिंह भयंकर, ध्रुव उपाध्याय और कवयित्री अर्चना द्विवेदी सहित कई नामी गिरामी कवि उपस्थित रहे।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता परम् आदरणीय श्री जमुना प्रसाद उपाध्याय दादा और संचालन गुरुदेव श्री टाटाम्बरी जी ने किया और मुख्य अतिथि रहे-आचार्य रवि शंकर सिंह (कुलपति राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय)
विशिष्ट अतिथि रहे- आचार्य ऐ पी राव, निर्देशक प्रसार,नरेन्द्र देव् कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या
अनुपम चेतना सम्मान मिलने से तरंग के पिता श्री उमेश शुक्ल व परिवार जनों में खुशी की लहर है।
कवि सम्मेलन का आयोजन श्रवण पांडेय जी ने किया।
Comments
Post a Comment