एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) पदों पर चार शिक्षकों का चयन


रिपोर्ट-इम्तियाज खान
चयनित एआरपी को बीएसए द्वारा किया गया ब्लॉक आवंटन
बल्दीराय/सुल्तानपुर-जिला चयन समिति के अनुमोदन के पश्चात विभिन्न विषयों के सापेक्ष ब्लॉक बल्दीराय में दो,धनपतगंज ब्लाक में एक एंव कादीपुर ब्लाक में एर पद पर चयनित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 4 पदों पर शिक्षकों को ब्लॉक आवंटित किया गया।
 इस चयन प्रक्रिया के पश्चात जनपद सुल्तानपुर के कुल ब्लॉकों में 75 एआरपी पदों के सापेक्ष कई चक्रों में 65 ए आरपीकी नियुक्ति होने के बाद मात्र 6 एआरपी पद रिक्त रह गये हैं। ब्लॉक बल्दीराय में रिक्त विज्ञान पद पर प्रतिभा सिंह सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय भवानीगढ़ बल्दीराय एंव  अंग्रेजी विषय के पद पर मोहम्मद शमीम खान सहायक अध्यापक  प्राथमिक विद्यालय उपरी , बल्दीराय  का चयन पश्चात ब्लॉक बल्दीराय आवंटित किया गया । 
धनपतगंज में रिक्त विज्ञान पद पर सुरेंद्र कुमार सहायक अध्यापक कम्पोजिट बल्दीराय का चयन पश्चात ब्लॉक आवंटित किया गया एंव कादीपुर में रिक्त विज्ञान पद पर शफीक अहमद सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय दियरा प्रथम मोतिगरपुर को ब्लॉक आवंटित किया गया।
 बीएसए दीवान सिंह द्वारा आदेश जारी कर उक्त शिक्षकों को तीन दिवस के अंदर एआरपी  पद पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देशित किया गया है । एआरपी का मुख्य कार्य ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का माह में न्यूनतम 30 विद्यालयों में भर्मण कर प्रेरणा एप्प के माध्यम से सपोर्टिव सुपर विजन करना एंव इसके साथ बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों की होने वाली मासिक बैठक में प्रतिभाग कर विद्यालय स्तर से प्राप्त उपलब्धियों अथवा चुनौतियों को अवगत कराकर कार्ययोजनाओं को तैयार करना आदि शामिल है।
अभी भी धनपतगंज में एक और नगर क्षेत्र में पांच एआरपी के पद रिक्त हैं।नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी के चलते चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं