एक विद्यालय खोलना सौ जेलों को बंद कराने के बराबर होता है--विधायक ताहिर खान
------------ ------------ ------------
एक विद्यालय खोलना सौ जेलों को बंद कराने से बराबर होता है।
उक्त बातें विधायक ताहिर खान ने हॉली विज़न पब्लिक स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर कही।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के नन्दौली गांव में हॉली विज़न पब्लिक स्कूल के उद्घाटन के मौक़े पर विधायक ताहिर खान ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए बेहद जरूरी है,बिना शिक्षा के समाज और देश की तरक्की संभव नही है।
विद्यालय के फाउंडर ई० निहाल खान की तारीफ करते हुए कहा कि जो बुनियाद आज नन्दौली की धरती पर निहाल ने स्थापित किया है इससे कई पीढ़ियों को शिक्षा की सौगात मिलेगी।
विद्यालय के फाउंडर इं० निहाल कहा ने कहा कि शिक्षा के बिना तरक्की और खुशहाली संभव नही है।
कार्यक्रम में मशहूर गजलकार मक़सूद अहमद में ग़ज़ल की शमा भी बुलंद की।
कार्यक्रम का संचालन इम्तियाज़ खान ने किया।
उद्घाटन के मौके पर पूर्व प्रधान व सपा नेता रामचंद्र यादव,एक्स बी आर सी राम अवध यादव,प्रधान श्रीपाल पासी,विशंभर तिवारी,डॉ जहीर खान, सुधा सिंह,हाजी अकील अहमद,डॉ शादाब मुस्तफा,डॉ परवेज,पप्पू प्रधान,जमील अहमद,हाफ़िज़ रहमान,बबलू सिंह,डॉ शादाब खान,बाबू बी डी सी,हाफिज़ माबूद खान,मोहनिश खान,डॉ शमीम खान,जुनैद प्रधान,सज्जाद रहमान,प्रदीप यादव,कुन्नू, बी डी सी, तनवीर बी डी सी,बब्बू बी डी सी, जहीर आलम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment