विधायक बना तो लड़कियों को देंगे स्कूटी----सोनू सिंह
रिपोर्ट-इम्तियाज खान
इसौली विधानसभा के ग्राम पंचायत कुमासी रसहरा में प्रधान इसरार अहमद ने आयोजित की नुक्कड़ सभा
क्षेत्र का विकास ही हमारा लक्ष्य है क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास को पूरा करेंगे गरीब मजलूमो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगे यह चुनाव आपके गांव का आपका भाई बेटा लड़ रहा है आप लोग अपने भाई को भारी बहुमत देकर इसे इस लायक बना दे किआपके बीच में रहकर आप की सेवा कर सके मेरे परिवार का चाहे बाबा रहे हो या पिताजी रहे हो अथवा माताजी रही हो और स्वयं में भी राजनीति में आकर हमेशा ही जनता की सेवा करते आ रहे हैं मेरे दोनों भाइयों के पास क्षेत्र का कोई भी नागरिक गया होगा तो खाली हाथ नहीं लौटा होगा मेरा परिवार हमेशा मदद के लिए आगे रहा है और मैं भी हमेशा आगे रह कर जनता का दुख दर्द बांट रहा हूं।
उक्त अब बातें आज इसौली विधानसभा के ग्राम पंचायत कुमासी रसहरा में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कही।
विधानसभा 187 इसौली से बसपा प्रत्याशी यस भद्र सिंह मोनू के बड़े भाई व पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह सोनू ने क्षेत्र में प्रचार के दौरान इसौली विधानसभा के कुमासी रसहरा में पहुंच के जनसभा को संबोधित किया।
अपने सम्बोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि इसौली से हमारा और मेरे परिवार का पुराना नाता है विधायक होने के समय पर जितना विकास संभव हो सका है मैंने किया, इस बार जनता से अपील करता हूँ कि मोनू को जिता कर विधानसभा भेजे।
कुमासी रसहरा के प्रधान इसरार अहमद द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमें बसपा प्रत्याशी मोनू सिंह बड़े भाई चंद्रभद्र सिंह सोनू ने पहुंच कर सम्मानित जनता को संबोधित किया और इसौली के विकास का वादा किया।
नुक्कड़ सभा को सोएब खान ने संबोधित करते हुए कहा की भद्र परिवार और मरहूम डॉ नफ़ीस का पुराना नाता रहा है आप लोग मेरे बेहद करीबी और नजदीक है आप लोगों के कंधों की जिम्मेदारी को संभालने के लिए मैं खुद भद्र परिवार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूँ आप लोग भी वोट देकर मोनू सिंह को जिता कर अपनी जिम्मेदारी निभाये।
नुक्कड़ सभा मे प्रधान जितेंद्र सिंह(जित्तू)अब्दुल मजीद शेख ग्राम प्रधान, असरार शेख , जुनैद शेख, सईद शेख, नसीम खान, बब्बू खान, परवेज खान, इस्तियाक कुरेशी, अरविंद पाल, हृदयराम यादव, दुर्गाप्रसाद मौर्य, द्वारिका यादव, श्रीचंद यादव, संतोष यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment