बस सफर की क़ूवत को बनाये रखना मेरे दोस्त।एड़ियां पहुंचेगी ही उनका ठिकाना जहाँ होगा।।
रिपोर्ट-इम्तियाज खान
सुलतानपर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र में संचालित जय माँ गायत्री श्री राम शर्मा आचार्य इंटर कालेज शिवकुंज डीह में वार्षिकोत्सव के अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान जिलाध्यक्ष उषा सिंह के प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ हास्य कवि अल्लड़ गोंडवी व अध्यक्षता भवानी प्रसाद मिश्र विभोर ने किया।अयोध्या से आये कवि सदानन्द द्विवेदी वक्त की वाणी वंदना से शुरू की।
कवि सम्मेलन में कुल 24 कवियों ने काव्यपाठ किया।
लेके जो सबकी पीर सोता है।उसका अपना जमीर होता है।।
नही चलती है किसी की जिस पर।
वही बन्दा फकीर होता है।।
मुक्तक कवि कर्मराज शर्मा तुकांत ने पढ़ा तो श्रोताओं ने खड़े होकर तालियां बजा कर सम्मान किया।
कवि पुष्कर सुल्तानपुरी की आज की पंक्तियां,
देश पर हमारे कुदृष्टि डालता है जो भी उसका शरीर खण्ड खण्ड होना चाहिए
पढ़कर पूरी सभा मे ओज का संचार किया।कवयित्री अखिलेश तिवारी डाली ने-
बनके आई बहु अच्छे परिवार से,पाली पोषी गई थी बंड़े प्यार से,बस बहु ही नज़र से गिराई गई।
पढ़ कर वह वाही लूटी।
कवि उमेश चन्द्र पांडेय गिरिजा ने-हमको हिंदुस्तान चाहिए कविता पढ़कर देश भक्ति का संचार किया।
कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के छात्र पीयूष प्रखर ने पढ़ा
अगर अपराध में शामिल कोई नेता नही होता,
कोई फाइल नही खोती कोइ झगड़ा नही होता
पढ़कर राजनीति पर व्यंग किया।इसके अलावा श्री कृष्ण अज्ञान,गुरू प्रसाद त्रिपाठी घनश्याम, देश राज क्रांति,सुभाष चौरसिया संघर्षी,दुर्गेश दुर्लभ,राधेश्याम श्रीवास्तव अनजान,राजेन्द्र प्रसाद वर्मा प्रसाद,हरि नाथ शुक्ल, इंद्रजीत सिंह अर्चक,अरविंद पांडेय,बाल गोबिंद मिश्र,अशोक सिंह सहित कई कवियों ने काव्यपाठ किया।इस अवसर पर दिनेश तिवारी,पूर्व प्राचार्य श्याम बिहारी सिंह,डॉ ए के सिंह,राघवेंद्र सिंह,विशम्भर नाथ तिवारी,काली सहाय सिंह,हरि कृष्ण तिवारी,राम चन्द्र गुप्त,चन्द्रबली सिंह,आद्या प्रसाद सिंह एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अल्लड़ गोंडवी ने किया।
आयोजक,कवि व विद्यालय संस्थापक बजरंग सिंह देव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment