अमेठी सांसद श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी वस्त्र एवं महिला बाल विकास मंत्री ने चौपाल लगाकर जन समस्याओं का किया निस्तारण

रिपोर्ट-सुधा सिंह/इम्तियाज खान
सुल्तानपुर-तहसील व वि.खं. बल्दीराय अंतर्गत ग्राम सभा हलियापुर के सुन्दरा देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय हलियापुर प्रांगण में जिला प्रशासन सुल्तानपुर की तरफ से जनसुनवाई समस्या का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता हिन्देश सिंह के संयोजन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेठी सांसद श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी वस्त्र एवं महिला बाल विकास मंत्री भारत सरकार रही। कार्यक्रम के  विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना शोध मंत्री सुरेश पासी जी रहे। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने जिला प्रशासन सुल्तानपुर की बहुत ही प्रशंसा किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को तथा पूरी तरह से मुस्तैद पुलिस प्रशासन  को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह से जिलाधिकारी सुल्तानपुर पुलिस प्रशासन ने जन समस्या निस्तारण कार्यक्रम का आयोजन करके हमारे क्षेत्र से आयी महिलाओं बहनों भाइयों का निस्तारण किया है जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है, इतना ही नहीं महिला बहनों को न्याय दिलाने के लिए हिन्देश सिंह हलियापुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने रात दिन मेहनत करके कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई हैं । 
मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य के अनुसार राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए समझाने का प्रयास किया। जैसे सुमंगला योजना,कृषि सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से अभी तक 1815 लोगों ने शिकायत दर्ज करायी। 
हमको विभागके संबंधित अधिकारियों से जानकारी मिली है कि 1815 में से 1612 शिकायतों का तुरंत निस्तारण कर दिया गया है यह अपने आप में एक बड़ी बात है। कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने कृषि विभाग की तरफ से स्टाल लगाए प्रगतिशील किसानों के स्टालों का निरीक्षण भी किया। प्रगतिशील किसानों तथा कृषि से संबंधित अन्य विभागों को मिलाकर 14 स्टाल लगाया गया था। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के बच्चों को बाल विकास पुष्टाहार बल्दीराय तथा केंद्रीय मंत्री द्वारा अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी। जनसुनवाई निस्तारण समाधान को विशिष्ट अतिथि गन्ना एवं शोध मंत्री सुरेश पासी ने भी संबोधित किया 
    जनपद सुल्तानपुर के अधिकारियों की कड़ी में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स , जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पन्नालाल, उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार शाही,जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, दिव्यांगजन अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ,अपर जिला अधिकारी राजस्व उमाकांत त्रिपाठी एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों सहित वि. खं. अधिकारी अंजलि सरोज बल्दीराय ,वि. खं. अधिकारी संदीप सिंह धनपतगंज, उप जिलाधिकारी राजेश सिंह बल्दीराय तथा राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन सुल्तानपुर की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटिल, विजय मल्ल यादव बल्दीराय तथा अन्य पुलिस महकमा उपस्थित रहा।
   भाजपा नेताओं की कड़ी में हिन्देश सिंह हलियापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी अमेठी ,कृष्ण कुमार यादव मंडल प्रभारी बल्दीराय ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बल्दीराय रविंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह हलियापुर ,प्रधान रिचा सिंह हलियापुर, ब्लाक प्रमुख रज्जब अली व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा