सियासत आंधियों की कम नही है,दिए की रोशनी को गम नही है

रिपोर्ट-सुधा सिंह/इम्तियाज खान
सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील के राममिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। मुख्य अतिथि इसौली विधायक अबरार अहमद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर नेता जी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
 जिसमें महर्षि बामदेव साहित्य विकास परिषद की स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि इसौली विधायक अबरार अहमद व विशिष्ट अतिथि डॉ फूलकली गुप्ता 'पूनम 'वरिष्ठ कवित्री उपस्थित रही।
वरिष्ठ कवि रामानंद सागर ने पढ़ कर राजनीति पर प्रहार किया
न घुटने टेके गोरों से न ही किया फरियाद
मौत के मुंह में भी गरजे है भगत सिंह आजाद
कार्यक्रम में पुष्कर सुल्तानपुरी ने
"सियासत आंधियों की कम नही है।
दिए की रोशनी को गम नही है।।
पढ़ कर खूब तालियां बटोरी।
अभिमन्यु शुक्ल तरंग ने
वो सितमगर है सितमगर से दोस्ती कौन करे,
दिले-ईमान से काला बाजारी कौन करे,,
पढ़ कर वाहवाही लूटी,,
कवि सम्मेलन में पीयूष प्रखर, सिद्धि मिश्र,विकास चौरसिया, सुनील यादव,मनीष मौर्य,
राधे श्याम,देव राज क्रांति
सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम में डॉ नफ़ीस, विकास शुक्ल,आचार्य सूर्यभान पांडेय,घनश्याम मिश्रा
डॉ जहीर,विजय बहादुर सिंह,
मुकेश अग्रहरि,राजधर शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम का संचालन पुष्कर सुल्तानपुरी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा