जाफरगंज टीम को हरा कर भालेसुल्तान क्लब ने किया ट्राफी पर कब्जा जीती प्रतियोगिता

रिपोर्ट-सुधा सिंह/इम्तियाज खान
सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर में आयोजित स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता में भालेसुल्तान क्लब ने जाफरगंज को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त खण्ड विकास अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं पूर्व सांसद राजकरन सिंह ने विजयी टीम को अपने हाथों से कप देकर सम्मानित किया साथ ही उनका उत्साह बढ़ाया।कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। जो सभी युवाओं एवं बच्चों के लिए जरूरी है।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता हिन्देश सिंह ने किया।
इस अवसर पर इंद्रकुमार सिंह,अमेठी जिलाध्यक्ष प्रधान संघ गौरव शिव राज सिंह,विशाल विक्रम सिंह,राणा उदय सिंह,प्रेमनाथ तिवारी,रामनिहाल सिंह,डॉ दिग्विजय सिंह,प्रभात सिंह,हनुमान सिंह,कैप्टन देवनाथ सिंह,अखंड प्रताप सिंह,संत शरण सिंह,कृष्ण भान सिंह,योगेन्द्र प्रताप सिंह,राजप्रताप सिंह सहित सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं