राम मिलान सलिक राम इंटर कॉलेज में हर्सोल्लास के साथ मनाया दीप पर्व
रिपोर्ट-इम्तियाज खान
राम मिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बल्दीराय में दीप पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें कक्षा नौ से बारह तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।प्रत्येक कक्षा के छात्र/छात्राओं ने रंगोली अल्पना बनाकर अपने कक्षाओं को साज सज्जा युक्त किया।इस मौके पर माँ लक्ष्मी की सुंदर झांकी भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई।
झांकी व रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा बारह प्रथम,कक्षा दस द्वितीय वहीं झांकी में कक्षा ग्यारह तो रंगोली में कक्षा नौ तृतीय स्थान पर रहे।निर्णय मंडल में आनन्द अग्रहरि,मथुरा प्रसाद यादव, व राम देव सामिल रहे।इस मौके पर शिक्षक राम कुमार मौर्य, राम राज शर्मा,ओम प्रकाश तिवारी,शिक्षिकाओं में शालू,नेहा यादव,प्रमिला शर्मा,रुखसार,रचना कौशल,सरोज यादव,रोशन जहां सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में बालिकाओं में शिवानी पांडेय,स्नेहा यादव,शालिनी सिंह,साक्षी यादव,शालिनी तिवारी,स्वाति सिंह,शिवानी सिंह,रिंकी अग्रहरि,अंजली तिवारी, सृष्टि, शिवानी व बालकों में रितिक मिश्र,सुमित जायसवाल, सौरभ पाल,अभिषेक अग्रहरि, अनिल कनौजिया,लवकुश गुप्ता,आदर्श शर्मा,प्रशांत शर्मा,रजनीश शुभम ने मुख्य भूमिका निभाई।विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्म राज शर्मा तुकांत ने झांकियों की आरती उतार कर पूजन अर्चन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की व सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सावधानी पूर्वक त्योहार मनाने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment