दो घंटे की थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने"डॉली" ने समस्या सुन कर मातहतों को दिया दिशा निर्देश
रिपोर्ट-इम्तियाज खान
तहसील क्षेत्र के थाना बल्दीराय अंतर्गत बल्दीराय थाने का चार्ज संभाली बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अखिलेश तिवारी (डाली)ने थाने पर आए फरियादियों की समस्या सुनी,समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
बल्दीराय बल्दीराय थाना अध्यक्ष के रूप में बनी मिशन शक्ति के तहत 2 घंटे की थाना अध्यक्ष अखिलेश तिवारी (डाली) द्वितीय वर्ष की छात्रा ने संभाली, कमान 2 घण्टे के चार्ज मे कई लोगो की समस्या सुनते हुए त्वरित निस्तारण का दिया आदेश । शिकायतकर्ता माधुरी पत्नी बाबूलाल बल्दीराय ने बताया कि हमारे लड़के का मोबाइल चोरी हो गया है ।जिसका पता भी लग गया है। लेकिन अभी तक मुझे प्राप्त नही हुआ। जिन्हे तुरंत कांस्टेबल को भेजकर संदिग्ध व्यक्ति को बुलाया गया।
गंभीरता से जांच की जा रही है थानो का अभिलेखो का निरीक्षण किया। माल खाना ,पंजिका के रखरखाव, कंप्यूटर अपडेट सूचनाओ का निरीक्षण,ड्यूटी चार्ट,दैनिक क्रियाकलाप का किया निरीक्षण।
यह कार्यक्रम मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के तहत कार्यक्रम चल रहा है जिसमे महिलाओ के अंदर आप निर्भरता वह अपनी समस्याओ को भी बेझिझक रखना आदि को लेकर सरकार की मंशा अनुरूप यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Comments
Post a Comment