बेटियां देश की है आधार शिला,इनसे होता है भविष्य उज्जवल-उपजिलाधिकारी
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत श्री गोश्वामी आदर्श इंटर मीडिएट कॉलेज विरधौरा में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समित के बैनर तले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बल्दीराय राजेश सिंह ने कहा कि बेटियाँ देश की आधार शिला है इन्ही से देश का भविष्य तय होता है हर क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रही है।
विशिष्ट अतिथि के रूप के में बल्दीराय के क्षेत्राधिकारी विजयमल यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ अराजक तत्वों का विरोध करने की जरूरत है विरोध करने पर वह आप लोगों के सामने नहीं टिक पाएंगे
अपराध निरोधक कमेटी के जिला सचिव अमर बहादुर सिंह ने कहा समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर स्थान मिल रहा है दिन प्रतिदिन उन्नत की सीढ़ियां प्राप्त कर रही हैं महिलाएं अबला नहीं रह गई हैं बल्दीराय थाने की महिला कांस्टेबल को अपराध निरोधक कमेटी की पदाधिकारी रामवती विश्वकर्मा व अन्य महिलाओं ने फूल माला से सम्मानित किया विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा यशस्वी मौर्य ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत तो कई अन्य छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एकांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कराया पूरे कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया कार्यक्रम के इस मौके पर बल्दीराय एसओ अमरेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज पारा बाजार राजेश राव महिला शक्ति संगठन की प्रदेश अध्यक्षा सुधा सिंह, विद्यालय के प्रबंधक राम अभिलाख मौर्य व प्रधानाध्यापक रामदेव यादव शिक्षक दल बहादुर यादव गंगाधर प्रजापति मनजीत राजित राम अपराध निरोधक कमेटी के तहसील उपाध्यक्ष बाल गोविंद मौर्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष बब्बन वर्मा गोपाल सोनी डॉक्टर कलीम खान, समीम खान जुबेर अहमद इश्तियाक खान राजेश वर्मा श्रीराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
बहुत खूब
ReplyDelete